Hindi Newsportal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, दो अज्ञात व्यक्तियों ने चलाई गोली

सलमान खान (फाइल इमेज )
0 278

मुंबई में बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर रविवार (अप्रैल 14) को दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। यह घटना रविवार सुबह 05 बजे हुई।

 

आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।

यह मामला उनके बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुआ जहां पुलिस  फॉरेंसिक की टीमें मौजूद हैं, जहां टीमें गोलीबारी के निशान को चिन्हित कर रही हैं।

बता दें कि अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी।