Hindi Newsportal

भारत जोड़ो यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन, बागपत से शुरू हुई यात्रा

0 187

भारत जोड़ो यात्रा का आज यूपी में दूसरा दिन, बागपत से शुरू हुई यात्रा

बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के बागपत से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। इस दौरान राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है।

 

बागपत के मविकला से भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे शुरू हुई. यात्रा में 10 बजे गुफा वाले मंदिर के पास विराम होगा. साढ़े तीन बजे यात्रा सरूरपुर के एचपी पेट्रोल पंप से शुरू होगी। उसके बाद शाम साढ़े छह बजे छपरौली चुंगी के पास रुकेगी। यात्रा में शामिल होने आए किसानों ने कहा कि राहुल गांधी ने यह अच्छा कदम उठाया है। भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए बागपत के हर घर में लोग तैयारी कर रहे हैं. किसान करीब 4 क्विंटल फूल लेकर यात्रा में शामिल होने आए हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण  कल से शुरू हुआ है और इसके साथ ही यूपी में यात्रा प्रवेश किया। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। इस यात्रा के सहारे जाटलैंड में भाकियू के साथ से 2024 के लिए जमीन मजबूत करने की कोशिश रहेगी। जहां राहुल गांधी आज जनवरी को सभा को संबोधित करेंगे, लेकिन उनके पूरे दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से सबसे अहम बागपत व शामली में रहेंगे।