बिहार में एक और गोली कांड, मॉर्निंग वाक के दौरान रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर की हत्या
बिहार में एक बार फिर एक गोलीकांड का मामला सामने आया है। बेगूसराय में रविवार तड़के एक रिटायर्ड टीचर की कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीमार हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना के बाद बछवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जवाहर चौधरी के रूप में हुई है, जो सुबह की सैर के लिए निकले थे।
जवाहर चौधरी नाम के एक सेवानिवृत्त शिक्षक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक का बेटा यहां नहीं रहता, वह आ रहा है, उससे पूछताछ करेंगे। जांच चल रही है: पुलिस अधीक्षक,बेगूसराय, बिहार
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
इसके साथ ही, बिहार के मुजफ्फरपुर में कुछ अन्य बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दी। एसपी सिटी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि यहां के एक रेस्टोरेंट में 10 राउंड फायरिंग हुई।
#WATCH बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर दी।
(तस्वीरें सीसीटीवी की है) pic.twitter.com/vYTJ7JpuDb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023