Hindi Newsportal

बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश कैबिनेट में शाहनवाज समेत 17 चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें किसको मिला कौनसा विभाग

0 518

बिहार की सियासत में लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। पटना स्थित राजभवन में आज दोपहर के 12 बजकर 30 मिनट पर नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। बता दे मंत्रिमंडल विस्तार राजभवन के राजेंद्र मंडपम में हुआ। इसमें बीजेपी जेपी ने 9 जबकि जेडीयू ने 8 लोगों को मंत्री बनाया है। गौरतलब है की बिहार में इसके साथ ही मंत्रियों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। ख़ास बात ये है की दोनों दलों ने सभी समीकरणों का ख्याल रखा है।

आज शपथ लेने वाले मंत्रियों का नाम।

भाजपा – शाहनवाज हुसैन – भाजपा
प्रमोद कुमार – भाजपा
सम्राट चौधरी – भाजपा
नीरज सिंह बबलू – भाजपा
सुभाष सिंह – भाजपा
नितिन नवीन – भाजपा
नारायण प्रसाद – भाजपा
आलोक रंजन झा – भाजपा
जनक राम – भाजपा

श्रवण कुमार – जदयू
मदन सहनी – जदयू
संजय झा – जदयू
लेशी सिंह – जदयू
सुनील कुमार – जदयू
जयंत राज – जदयू
जमा खान – जदयू
सुमित कुमार सिंह – निर्दलीय

ये भी पढ़े : देखें : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद को विदाई देते हुए एक फ़ोन कॉल को याद कर संसद में रो पड़े पीएम मोदी

जानें किसको मिला कौन सा विभाग।

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार होने के साथ ही नए मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है। शाहनवाज हुसैन उद्योग मंत्री बनाए गए हैं। सुभाष सिंह – सहकारिता मंत्री,नितिन नवीन – पथ निर्माण मंत्री, नारायण प्रसाद – पर्यटन विभाग, नीरज सिंह बबलू – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, प्रमोद कुमार – गन्ना उद्योग विभाग, सम्राट चौधरी – पंचायती राज विभाग, आलोक रंजन झा -कला संस्‍कृति एवं युवा विभाग, जनक राम – खान एवं भूतत्‍व विभाग मिला है।

JDU के मंत्रियों को मिला ये विभाग।

मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू कोटे से बने मंत्रियों को मिला ये मंत्रालय, लेसी सिंह – खाद्य और उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग, सुमित सिंह – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, संजय झा – जलसंसाधन, सूचना और जनसंपर्क सहकारिता, श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास विभाग, मदन सहनी – समाज कल्‍याण विभाग, जयंत राज – ग्रामीण कार्य विभाग, जमा खान – अल्‍पसंख्‍यक विभाग, सुनील कुमार – मद्य निषेध, उत्‍पाद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट विस्तार ये बोले सीएम नीतीश।

कैबिनेट विस्तार के बाद बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ‘सभी को बधाई देता हूं। सभी लोग निष्ठा के साथ बिहार की सेवा करें, दायित्व का निर्वहन करें। जिनको जो भी विभाग मिला है उसकी भी घोषणा हो गई है, कुछ देर के बाद नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram