NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: रोती हुई पाकिस्तानी एंकर का यह वीडियो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: रोती हुई पाकिस्तानी एंकर का यह वीडियो ऑपरेशन के बाद का नहीं, जानें पूरा सच

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 22,  को पर कुछ आतंवादियों ने कायराना आतंकी हमला किया था, जिसमें करीब 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गयी। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। भारत ने इस हमले का जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम दिया था, जिसमें पाकिस्तान स्थित करीब 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इस स्ट्राइक में करीब 100 आतंकियों के ढेर होने की आशंका है।

इसी घटना के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक पाकिस्तानी न्यूज़ एंकर का है जहां उन्हें इमोशनल होकर रोते हुए देखा जा सकता है। एंकर यहाँ कुछ शहीदों का भी जिक्र कर रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ऑपरेशन सिन्दूर के बाद का है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि रो क्यूं रही है बेबी , अभी जो हुआ वो सिर्फ 1% है जो होने वाले हैं।। धर्म पूछकर गये थे धर्म बताकर गये है। ..

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो DK Baluch नामक प्रोफाइल पर मिला जिसे अप्रैल 17, 2025 को अपलोड किया गया था। जबकि ऑपरेशन सिन्दूर को 22 अप्रैल के बाद को अंजाम दिया गया है।

उपरोक्त एक्स हैंडल पर मिले वीडियो पर हमने गौर किया कि यहां वीडियो में ‘एक्सप्रेस न्यूज’ ‘सियासत’ भी लिखा हुआ है। जिसके बाद हमने यूट्यूब पर एक्सप्रेस न्यूज़ नामक चैनल को खोज शुरू किया , लेकिन भारत में पाकिस्तानी चैनल बैन होने के कारण हमें यूट्यूब पर यह चैनल नहीं प्राप्त हुआ।

इसलिए हमने गूगल पर एक बार फिर से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो फेसबुक के फरवा वहीद नामक अकाउंट पर मिला जिसे नवंबर 07, 2023 को अपलोड किया गया था।

फेसबुक पर मिली रील के मुताबिक वायरल वीडियो साल 2023 के दौरान का है, जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने POK में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6 और 7 मई की रात को 9 आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का वह प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल था, जहां पहलगाम हमले के आतंकी प्रशिक्षित हुए थे।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं, उक्त वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वर्तमान में शेयर किया जा रहा है।

 

Show More
Back to top button