NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक: क्या इस वीडियो में अरविन्द केजरीवाल गुजरात के लोगों को धमका रहे हैं? जानें सच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में उन्हें गुजरात के लोगों को धमकाते हुए सुना जा सकता है।

“गुजरात के लोग, अगर आप मेरे खिलाफ विरोध करने की हिम्मत करेंगे, तो मैं आपको कुचल दूंगा। आप जो भी कर सकते हैं करें, ” ऐसा दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है।

फेसबुक पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “केजरीवाल जी गुजरात से इतनी नफ़रत क्यों।”

अंग्रेजी में ट्रांसलेशन – (Translation: Kejriwal Ji, why do you hate Gujarat)

इस पोस्ट का लिंक आप यहाँ देख सकते है।

इसी तरह के पोस्ट आप यहाँ और यहाँ देख सकते है।

फैक्ट चेक :

न्यूज़ मोबाइल ने इस पोस्ट की जांच की और पाया की ये भ्रामक है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक : क्या पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने MLA के घर मारें पत्थर, जानें सच

हमने कुछ कीवर्ड के साथ वीडियो के कीफ़्रेम निकाले और उसमे से एक पर रिवर्स इमेज सर्च चलाया। तब हमे 18 अक्टूबर 2016 को आम आदमी पार्टी के यूट्यूब चैनल पर असली वीडियो मिला।

इस वीडियो के 14:39 मिनट पर हमे वो क्लिप मिला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, मूल क्लिप को सुनने के बाद, यह स्पष्ट है कि केजरीवाल केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बारे में बात कर रहे थे न की खुद की।

ओरिजिनल क्लिप में सुना जा सकता है ……………..। विजय रूपानी ठीक वैसे ही काम करते है जैसा अमित शाह द्वारा बताया जाता है। इसलिए, अमित शाह के पास गुजरात के लिए एक चेतावनी है, अमित शाह के पास गुजरात के लिए एक चुनौती है कि मैं [अमित शाह] गुजरात को इसी तरह से चलाता रहूंगा। अगर आप मेरे खिलाफ खड़े होते हैं तो आपको कुचल दिया जाएगा और गुजरात के लोग, आप जो चाहें कर सकते हैं। ”

इसी वीडियो को भाजपा विधायक और भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हर्ष संघवी ने भी ट्वीट किया था। उसी का जवाब देते हुए, AAP गुजरात ने मूल क्लिप के साथ एक स्पष्टीकरण भी दिया।

इसीलिए हम दावा कर सकते है सोशल मीडिया पर ये वीडियो भ्रामक और फेक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button