Hindi Newsportal

फैक्ट चेक: क्या अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को विश्व की सबसे प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में मिला छठवां स्थान, जानें पूरा सच

0 1,039

फैक्ट चेक: क्या अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को विश्व की सबसे प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में मिला छठवां स्थान, जानें पूरा सच  

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को दुनिया की सबसे प्रतिभावान महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। फेसबुक यूजर लिखते हैं ‘सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बहिन सीमा समृद्धि कुशवाहा जी को विश्व की 6वीं सबसे प्रतिभावन महिला की लिस्ट में शामिल होने पर बहुत बहुत बधाई हों..! आप महिलाओं के लिए आदर्श हैं।

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें

फैक्ट चेक:

सीमा कुशवाहा को क्या सच में दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है, इसका सच पता करने के लिए कुछ कीवर्ड की सहायता से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जहां इस मामले पर लेख प्रकाशित किया गया हो।


इसके बाद हमने देश दुनिया की तमाम ऐसी पत्र पत्रिकाओं जैसे BBC, एंड Forbes की वेबसाइट को खंगाला जो देश दुनिया के नेताओं और महिलाओं को लेकर लेख प्रकाशित करती रहती हैं। लेकिन हमें वहां भी इस तरह का कुछ भी प्रकाशित हुआ नही मिला।

सच पता करने के लिए सीमा कुशवाहा का सोशल मीडिया अकाउंट खंगालना शुरू किया। हमें उनके अकाउंट्स पर इस तरह की कोई बात लिखी नजर नहीं आई। पड़ताल के दौरान हमें सीमा समृद्धि का फेसबुक पेज मिला।

फेसबुक 

ट्विटर 

इस पेज पर उनका फोन नंबर लिखा हुआ है। हमने सीमा से फोन पर बात की। उन्होंने हमें बताया कि सोशल मीडिया पर शेयर किए गया ये दावा फर्जी हैं। उन्हें इस तरह की मान्यता नहीं मिली है।

इस प्रकार हमारी पड़ताल में पता चला कि वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा दावा हालत है।