Hindi Newsportal

पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार, CM नारायणसामी ने विश्वासमत खोने के बाद दिया इस्तीफा

V Narayanasamy (Credit: Twitter@VNarayanasami)
0 422

केंद्र शासित प्रदेश यानी (UT) पुडुचेरी में आज सत्ता पलट हो गया । दरअसल आज यहाँ कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी आज अपना बहुमत साबित नहीं कर सके और अपने विधायकों के साथ सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल (LG) को इस्तीफा सौंप दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में उन्होंने कहा कि पूर्व LG किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। अगर हमारे विधायक हमारे साथ होते, तो सरकार पांच साल चलती।

कैसे गहराया था पुडुचेरी में ये संकट।

गौरतलब है की हाल ही में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल गहरा गए थे। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था। फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले ही यानी बीते दिन कांग्रेस और गठबंधन में शामिल DMK के एक-एक विधायक ने और इस्तीफा दे दिया, इसके बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई।

पहले इन 4 विधायकों ने पहले दिया था इस्तीफा।
1. ए. जॉन कुमार, कांग्रेस
2. ए. नमस्सिवम, कांग्रेस
3. मल्लादी कृष्णा राव, कांग्रेस
4. ई थेपयन्थन, कांग्रेस

ये भी पढ़े : कोरोना के लिए पतंजलि की ‘कोरोनिल’ नहीं है WHO सर्टिफाइड, खुद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्वीट कर दी जानकारी

बीते दिन इन 2 विधायकों ने इस्तीफा दिया।
5. के. लक्ष्मीनारायणन, कांग्रेस
6. के. वेंकटेशन, DMK

बता दे रविवार को ये 2 इस्तीफा और देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक है। 33 सदस्यीय विधानसभा में सात स्थान रिक्त हैं।

एक विधायक हो चूका है अयोग्य घोषित, वही इस्तीफा देने वालों में से 2 भाजपा में शामिल।

कांग्रेस विधायक एन. धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इधर इस्तीफा देने वाले नमस्सिवम और थेपयन्थन भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे है कि बाकी नेता भी जल्द ही भाजपा में जा सकते हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram