ताज़ा खबरेंभारत

पाकिस्तान: लाहौर किले में फिर कट्टरपंथियों के निशाने पर आई महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, तीसरी बार की तोड़फोड़, देखे वीडियो

पाकिस्तान में हिंदुओं और भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों को निशाना बनाने और उन्ही सब को तोड़ने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में ताज़ा घटनाक्रम है पकिस्तान के लाहौर से । दरअसल अब यहाँ मशहूर लाहौर किले में स्थापित महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति पर शुक्रवार को एक बार फिर हमला किया गया है। आरोप है कि यह हमला देश में प्रतिबंधित तहरीक-ए-लब्बैक कट्टर इस्लामिक संगठन ने किया है।

तीसरी बार हुआ है हमला।

गौरतलब है कि इसी मूर्ति पर किया गया यह तीसरा हमला है। रिपोर्ट्स का दावा है कि हमला TLP के लोगों ने किया है। हालांकि, कथित तौर पर वहां मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

कौन है TLP ?

तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पाकिस्तान की एक राजनीति पार्टी है। 2015 में इस पार्टी का गठन किया गया था, लेकिन पिछले साल इसपर प्रतिबंध लगा दिया गया ।

देखे वीडियो –

सामने आए सोशल मीडिया वीडियोज में दिखाया गया है कि संदिग्ध हमलावर ने हाथ से ही मूर्ति पर हमला किया और इसके पैर और दूसरे हिस्से तोड़ दिए। हालांकि, जब तक वह ज्यादा नुकसान पहुंचाता, दूसरे लोग आ गए और उसे रोक दिया गया।

कुछ ऐसी है मूर्ति, हमलावर ने लगाए नारे भी।

बता दे इस हमले के दौरान हमलावर ने रणजीत सिंह के खिलाफ नारे भी लगाए। गौरतलब है कि कांस्य से बनी इस 9 फीट की मूर्ति में रणजीत सिंह घोड़े पर बैठे हैं और उनके हाथ में तलवार है। वह सिखों के परिधान में बैठे दिखते हैं। इस मूर्ति को जून 2019 में लगाया गया था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button