Hindi Newsportal

पंजाब निकाय चुनाव में BJP का सूपड़ा साफ़, कांग्रेस की 7 नगर निगमों पर हुई जीत

0 514

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान विरोध प्रदर्शन के बीच पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और जैसे ही रिजल्ट आने लगे, वही हुआ जिसका अंदाजा था। दरअसल इस चुनाव में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और लगभग उसने कई नगर निगमों में क्लीन स्वीप कर लिया। बाकी दलों की बात करे तो अकाली दल भी दमदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इन नतीजों के बीच सबसे बड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी को लगा है।

यहाँ कांग्रेस ने अपनी जीत कराई दर्ज।

कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर BJP का सूपड़ा साफ़ किया है। दरअसल जिन सीटों पर कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है वो है मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम सीट। बता दे बठिंडा नगर निगम कांग्रेस ने 53 साल बाद जीती है।

कितनी सीटों पर हुए थे चुनाव।

पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं। आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट अब से कुछ देर में बस स्पष्ट हो जाएगा।

करतारपुर में निर्दलीयों ने रिकॉर्ड जीत कराई दर्ज। देखें करतारपुर के नतीजे।

कांग्रेस- 06
अकाली- 0
बीजेपी- 0
आप- 0
निर्दलीय- 9

ये भी पढ़े : टूलकिट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी निकिता जैकब को 3 हफ्ते की अग्रिम जमानत

वार्ड -1 बलविंदर कौर (निर्दलीय)
वार्ड -2 ओंकार सिंह (कांग्रेस)
वार्ड -3 तेजपाल सिंह (निर्दलीय)
वार्ड -4 ज्योति अरोड़ा (निर्दलीय)
वार्ड -5 कोमल अग्रवाल (निर्दलीय)
वार्ड -6 प्रिंस अरोड़ा (कांग्रेस)
वार्ड -7 अमरजीत कौर (निर्दलीय)
वार्ड -8 बाल मुकुंद (निर्दलीय)
वार्ड -9 सुनीता रानी (कांग्रेस)
वार्ड -10 डिंपल कपूर (निर्दलीय)
वार्ड -11 राजविंदर कौर (निर्विरोध कांग्रेस उम्मीदवार)
वार्ड -12 शाम सुंदर पाल (कांग्रेस)
वार्ड – 13 सुरिंदर पाल (निर्दलीय)
वार्ड -14 अशोक कुमार (कांग्रेस)
वार्ड -15 मनजिंदर कौर (निर्दलीय)

होशियारपुर में कांग्रेस ने 50 में से जीते 31 वार्ड।

होशियारपुर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है। होशियारपुर के 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 31 में जीत दर्ज की है। वहीं, शिरोमणी अकाली दल और बसपा को एक भी सीट हाथ नहीं लगी है। हालांकि, भाजपा चार सीटें जीतने में कामयाब रही है और आम आदमी पार्टी के खाते में दो सीटें गई हैं।

  • अबोहर की 50 सीटों में से कांग्रेस ने 49 पर जीत दर्ज की।
  • अमृतसर नगर निगम के वार्ड संख्या 37 से कांग्रेस की जीत /
  • भवानीगढ़ नगर निगम की 15 सीटों में से 13 पर कांग्रेस की जीत

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram