Hindi Newsportal

देश में आज मनाई जा रही है Eid-Al-Fitr, मस्जिदों में अदा की गयी नमाज, देखें तस्वीरें

0 505

देशभर में आज यानी गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व में मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं।

 

ईद के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग हर्षोल्लास इस पर्व को मनाया जाता है। इस दौरान उनके घरों व मोहल्लों में रौनक रही। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। वहीं, बाजारों में ईद की खरीदारी भी जोरों पर रही। नमाज के बाद अमीर हो या गरीब सब एक दूसरे के गले लग कर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।

इस मौके पर आज पूरे देश में मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी। देखें तस्वीरें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया उन्होंने लिखा कि , “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”