Hindi Newsportal

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम

0 1,130
दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम 

 

दिल्ली में आज यानी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की। यह मुलाक़ात दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। इस दौरान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नीतीश एक बार फिर से 2024 के पहले विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी कर रहे हैं।

मुलाकात के बाद नीतीश और राहुल ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया का संबोधन करते हुए कहा कि अभी बात हो गई है। हमने काफी देर चर्चा की है…अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एक जुट करने का प्रयास करना है। हम आगे एक साथ काम करेंगे ये तय हो गया है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।

राहुल ने कहा कि विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे।

इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने यहां ऐतिहासिक बैठक की है। आज बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई है। हमने तय किया कि सभी पार्टियों को एक जुट कर और एक होकर आगे के चुनाव लड़ेंगे। हम सभी उसी रास्ते पर आगे चलेंगे

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नीतीश कुमार की बात हुई थी। इसके बाद से ही राहुल गांधी से मिलने की योजना बनी थी। नीतीश मंगलवार को राजधानी दिल्ली आए थे।