जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चकुरा इलाके आज यानी बुधवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि यहां दो आतंकी देखे गए हैं।
सुरक्षा बलों और पुलिस ने इलाके से आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है और घेराबंदी बढ़ा दी है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बुधवार को बताया कि चकुरा में आंतकियों के होने की सूचना मिली थी। इस पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, जिस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चकुरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: कश्मीर जोन पुलिस
(तस्वीरें वर्तमान समयानुसार नहीं हैं।) pic.twitter.com/kDJyETTf6R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2023
अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा है: