Hindi Newsportal

दिल्ली के आर.के पुरम स्थित अंबेडकर बस्ती में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हमलावरों को किया गिरफ्तार

0 573

दिल्ली के आरके पुरम स्थित अंबेडकर बस्ती में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हमलावरों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के आर.के पुरम स्थित अंबेडकर बस्ती में आज कुछ लोगों ने दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों की पहचान ज्योति 29 साल और पिंकी 30 साल के रूप में हुई है।

आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज रविवार को दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार भाई को बदमाश गोली मारने वाले थे, लेकिन उनके सामने दोनों बहने आ गईं। इसके बाद बदमाशों ने इन्हे ही निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों बहनें जमीन पर गिर गईं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आज सुबह करीब साढ़े 3 बजे 2 दर्जन से ज्यादा बदमाश एक युवक को जान से मारने की नीयत से उसके घर पहुंचे। युवक और उसके परिवार द्वारा घर का दरवाजा नहीं खोलने के बाद वे चले गए। फिर कुछ समय बाद आये और घर बाहर खड़े युवक पर बदमाशों ने लगातार फायरिंग शुरू कर दी। युवक तो अपनी जान बचाते हुए भाग निकला, पर उसकी 2 बहनों को बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद हमलावार  मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस की शुरुआती जांच में यह प्रकरण पैसों के लेनदेन का लग रहा है। अभी प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की हत्या के मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली मनोज कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए हमलावर मुख्य शूटर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।