दिल्ली: केजरीवाल सरकार का MCD कर्मचारियों को बड़ा तौफा, कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने इस दिवाली पर दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को बड़ा तौफा देने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली MCD में कार्यरत ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को इस दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है।
सीएम केजरीवाल ने घोषण की है कि ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित कर्मचारियों को 7,000 रुपये का बोनस तथा पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों को भी 1200 रुपए बोनस के तौर पर दिए जाएंगे
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित कर्मचारियों को 7,000 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा। पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों को 1200 रुपए बोनस दिए जाएंगे।” pic.twitter.com/1DCW5c8oXc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
दिल्ली की मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय ने भी इसकी घोषणा कर दी है। वहीं बताया गया है कि दिल्ली नगर निगम बोनस देने में करीब 62 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के समूह ‘बी’ के सभी गैर राजपत्रित कर्मियों एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने समूह बी और समूह सी के 80,000 कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।