Hindi Newsportal

टेंडर आवंटन घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया

0 294

लुधियाना : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के आवास के पास एक स्थानीय सैलून से गिरफ्तार किया.

पंजाब सरकार के विजिलेंस ब्यूरो ने टेंडर आवंटन घोटाले में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री को अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसी के साथ पंजाब सरकार ने कांग्रेस के दूसरे मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है.

 

एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने लुधियाना के एक सैलून से पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की.