जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन को आयी चोट, चक्कर आने के बाद बाथरूम में गिरे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की आप सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को चोट आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात सत्येंद्र जैन को चक्कर आया और वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्हें जाँच के लिए पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली | कल रात AAP नेता सत्येंद्र जैन को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है: AAP के सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2023
गौरतलब है कि, इससे पहले 22 मई को भी आप नेता व पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंची थी। रीढ़ की हड़्डी में तकलीफ होने की वजह से उनको अस्पताल लाया गया था। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर सात में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह 6 बजे वो बाथरूम में गिर गए थे। बाथरूम में गिरने से घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए गए हैं।