जम्मू-कश्मीर: सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स को किया गिरफ्तार, 8 राउंड पिस्तौल और हथगोले हुए बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस को शुक्रवार को एक बढ़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ जम्मू-कश्मीर की सोपोर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से 8 राउंड पिस्तौल और हत्थगोले बरामद किए हैं। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस FIR कर इस मामले में जांच कर रही है।
जम्मू-कश्मीर: सोपोर पुलिस ने लश्कर (लश्कर-ए-तैयबा) के दो OGWS (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8 राउंड पिस्तौल और हथगोले बरामद किए गए हैं। FIR दर्ज कर जांच की जा रही है: सोपोर पुलिस pic.twitter.com/aydxOGytSa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023