Hindi Newsportal

चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में कराई गयी इमर्जेंसी, सभी यात्री सुरक्षित

फाइल इमेज
0 656
चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में कराई गयी इमर्जेंसी, सभी यात्री सुरक्षित

 

देश में हवाई उड़ानों की इमर्जेंसी लैंडिंग की खबरें बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में आज एक और फ्लाइट की  इमर्जेंसी लैंडिंग की जानकारी मिली है। यहाँ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी।

देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट (6E-2789) को एक घंटे के भीतर वापस हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा। दरअसल, 10 जून की रात 9: 46 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी फ्लाइट में एक घंटे के बाद खराबी आ गई जिसकी वजह से इसे आपातकालीन स्थिति में लैंड करवाना पड़ा। जांच में पता चला कि फ्लाइट का इंजन अचानक से खराब हो गया था इसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

आज यानी रविवार सुबह डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने बताया कि विमान में 230 से अधिक लोग सवार थे साथ ही चालक दल के 2 सदस्य भी फ्लाइट में थे। विमान के उड़ान के दौरान इंजन खराब हो गया जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतरने का निर्णय लिया गया और आपातकालीन लैंड करवाया गया।