Hindi Newsportal

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज, 2 बजकर 35 मिनट यात्रा होगी शुरू

0 255
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज, 2 बजकर 35 मिनट यात्रा होगी शुरू

देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ आज लॉन्च हो रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुताबिक लॉन्चिंग के लिए के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती गुरुवार को शुरू हो गई।  चंद्रयान-3 शुक्रवार यानी 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि चंद्र मिशन साल 2019 के चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है।

 

चंद्रयान-3 आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच किया जाएगा। चंद्रयान -3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। बता दें कि इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

इससे पूर्व इसरो ने साल 2008 में चंद्रयान-1 और साल 2019 में चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था। चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था।वहीं चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे। चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, सिर्फ लैंडर और रोवर ही रहेंगे। बता दें कि इसरो ने इस बार भी लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का ‘प्रज्ञान’ रखा है।