Hindi Newsportal

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास

0 487
पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय बनकर रचा इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते गुरुवार फ्रांस के पेरिस पहुचें। यहाँ पीएम मोदी को लीजन ऑफ ऑनर (सर्वोच्च नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया गया। यह सैन्य या नागरिक आदेशों में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी से पूर्व यह सम्मान कई अन्य नेताओं को नवाज़ा गया है। जिनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव सहित्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी के पूर्व चांसलर अन्य नेता शामिल हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर पेरिस पहुंचे हैं। यहाँ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई नेताओं से बात की। वहीं कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए। इससे पहले पीएम मोदी के सम्मान में एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की।