देश की राजधानी में अब कोरोना से जंग के बीच अब इसे हारने के लिए मंथली सीरो सर्वे की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली में अब हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच यह सर्वे किया जाएगा। 1 से 5 सितंबर के बीच होने वाले सर्वे में 17 हजार लोगों के सैंपल की जांच की जाएगी। यह सैंपल दिल्ली के सभी 11 जिलों में सभी आयु और वर्ग के लोगों के लिए जाएंगी।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तीसरा सिरोलॉजिकल सर्वे आज से शुरू हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के लिए मुताबिक इस बार सभी वार्ड से सैंपल लिए जाएंगे और सैंपल साइज 17,000 होगा। #COVID19 @ArvindKejriwal pic.twitter.com/t7hwic1w8J
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 1, 2020
तीसरा सिरोलॉजिकल सर्वे आज से शुरू हुआ।
दिल्ली CMO के मुताबिक, अगले 5 दिनों में 17,000 सैंपल्स को इकट्ठा किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि “पिछले सर्वे में 24% लोग पॉजिटिव आए थे। यह बहुत टेक्निकल प्रोसेस है लेकिन पूरी राजधानी में होगा।” सभी सीडीएमओ को अपने जिलों में सर्वे कराने का काम सौंपा जाएगा। इसके अलावा रैंडम लोगों का ऐंटीबॉडी के लिए टेस्ट किया जाएगा। मंथली सर्वे में वही प्रोटोकॉल फॉलो होगा जो नैशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के पहले सर्वे में किया गया था।
क्या है सीरो सर्वे या ऐंटीबॉडी टेस्ट?
ब्लड सैंपल के ऐंटीबॉडी टेस्ट से शरीर में ऐंटीबॉडीज का पता चलता है, जो बताती हैं कि आप वायरस के शिकार हुए थे या नहीं। ऐंटीबॉडीज दरअसल वो प्रोटीन्स हैं जो इन्फेक्शंस से लड़ने में मदद करती हैं। यह इन्फेक्शन के 14 दिन बाद शरीर में मिलने लगती हैं और महीनों तक ब्लड सीरम में रहती हैं।