Hindi Newsportal

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत , सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

0 522
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के साथ दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया हैं, डॉक्टर्स का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी को खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

वहीं सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।