असम-मेघालय सीमा पर आज हुई फायरिंग, मेघालय सरकार ने 7 जिलों में बंद किया इंटरनेट
आज यानी मंगलवार को सुबह तड़के करीब तीन बजे असम-मेघालय सीमा पर फायरिंग हुई। यह फायरिंग उस वक़्त हुई जब पुलिस द्वारा एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। ट्रक में अवैध तरीके से लकड़ी ले जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में एक वन कर्मी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मेघायल सरकार ने राज्य के 7 जिलों में 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेघालय पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई।
मेघालय सरकार ने 48 घंटों के लिए 7 ज़िलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
असम-मेघालय सीमा से लगे मुकरोह इलाके में आज हुई फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। pic.twitter.com/TN4dVidfoT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2022
पुलिस अधिकारी द्वारा मीडिया को दी गयी जानकारी के मुताबिक ट्रक को मेघालय सीमा पर असम वन विभाग की टीम ने तड़के करीब तीन बजे रोका। जैसे ही ट्रक ने भागने की कोशिश की, वन रक्षकों ने उस पर फायरिंग कर दी और उसका टायर पंचर कर दिया। उन्होंने कहा कि चालक, अप्रेंटिस और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे।
इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड ने घटना के बारे में जिरिकेंडिंग थाने में जानकारी दी और अतिरिक्त पुलिसबल की मांग की। जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां मेघालय से बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर पहुंच गए. पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने गिरफ्तार लोगों को छोड़ने की मांग करते हुए फॉरेस्ट गार्ड और पुलिस टीम का घेराव कर लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए फायरिंग की।