Hindi Newsportal

अमेरिका: टेक्सास के शॉपिंग मॉल में हुई धुंआधार गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

0 331
अमेरिका: टेक्सास के शॉपिंग मॉल में हुई धुंआधार गोलीबारी, आठ लोगों की मौत 

 

अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक वारदात सामने आयी। यहाँ एक शॉपिंग माल में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। इस दौरान आठ लोगों की मौत हो गयी है, इस घटना में एक बच्‍चे की भी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है। गोलीबारी में सात लोग घायल हुए हैं, इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में दिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है। घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें खून से लथपथ लोगों को जमीन पर गिरे देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स में एक चश्मदीद गवाह के हवाले बताया गया है मैं शॉपिंग कर रहा था। मैंने हेडफोन लगा रखे थे। अचानक से गोलियों की आवाज आने लगी। मैं छुप गया। जब पुलिस ने हमें मॉल से बाहर जाने को कहा तो मैंने कई शव देखे। मैं बस यही प्रार्थना कर रहा था कि इनमें बच्चे न हों। लेकिन शवों को देखकर लग रहा था कि वो बच्चों के ही हैं।