नई दिल्ली: आज सोमवार को भारत के निवार्चन आयोग (Election Commission of India) की ओर से 6 राज्यों में सात खाली विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव (Bye-Elections) करवाने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। 6 नवंबर को नतीजे आएंगे। pic.twitter.com/Dk04QpztgP
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 3, 2022
विधानसभा उपचुनाव के तहत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख 3 नवंबर को तय की गई है. वहीं इसके नतीजे 6 नवंबर को आएंगे. उप-चुनाव में नोमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है साथ ही नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है.
6 राज्य जहां उप-चुनाव होने है उनमें महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और ओडिशा शामिल है.
ईसीआई के मुताबिक महाराष्ट्र की 166-अंधेरी ईस्ट, बिहार की 177- मोकामा और 101-गोपालगंज, हरियाणा की 47-आदमपुर, तेलंगाना की 93-मुनुगोड़ु, उत्तर प्रदेश की 139-गोला गोरखनाथ और ओडिशा की 46-धामनगर (SC) सीट पर चुनाव 3 नवंबर 2022 को होगा.





