ताज़ा खबरें

मुंबई में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान 150 से अधिक लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई में जन्माष्टमी उत्सव तब मातम में बदल गया जब दही हांडी समारोह के दौरान मटकी फोड़ में भाग लेने वाले ‘गोविंदा पाठक’ के 150 से अधिक लोग घायल हो गए, अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की.

 

बीएमसी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा, “मानव पिरामिड बनाने के दौरान 153 गोविंदा पाठक घायल हो गए, जिनमें से 130 लोगों का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई, वहीं 23 लोग अभी भी भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है.”

 

इस बीच ठाणे में भी, अधिकारियों ने बताया कि,  “ठाणे जिले में दही हांडी उत्सव के दिन गोविंदा पाठक के करीब 64 लोग मानव पिरामिड बनाने के दौरान घायल हो गए थे. कई लोगों के सड़क पर बाइक से गिरने की खबर है.”

 

इससे पहले शुक्रवार को, बीएमसी के अनुसार, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के हिस्से के रूप में दही हांडी के उत्सव के लिए मानव पिरामिड के निर्माण के दौरान मुंबई में हुई दुर्घटनाओं में कम से कम 111 लोग घायल हो गए थे.

 

नगर निकाय के अनुसार 23 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 111 में से 88 लोगों का इलाज कर रात नौ बजे छुट्टी दे दी गई.

 

(ANI)

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button