ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द, गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में होने वाले थे शामिल
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द हो गया है। बता दे बोरिस जॉनसन इस बार के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।इसी बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत आने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता के मुताबिक पीएम ने आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की और कहा कि वह इस महीने के अंत में भारत का दौरा करने में असमर्थ होंगे।
जॉनसन ने जताया खेद।
अपनी भारत यात्रा रद्द करने के पश्चात पीएम बोरिस जॉनसन ने अपनी यात्रा रद्द करने पर खेद भी व्यक्त किया है।
यात्रा रद्द करने का ये है कारण।
बता दें कि कोरोना वायरस के खतरनाक स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन में लॉकडाउन लगाया गया है। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान पीएम जॉनसन ने कहा है कि उनके लिए यूके में रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह वायरस को रोकने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकें। इतना ही नहीं फोन पर बातचीत में दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। इसके अलावा बोरिस जॉनसन ने पीएम मोदी से कहा कि वह 2021 की पहली छमाही में भारत का दौरा करने में सक्षम होने की उम्मीद करते हैं।
ये भी पढ़े : आगरा: ताजमहल परिसर में भगवा झंडा लहराने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, वीडियो भी वायरल
15 दिसंबर को ही बोर्रिस ने स्वीकार किया था न्योता।
बता दें कि पिछले साल 15 दिसंबर को ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से बाततीच में कहा था कि हमारे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के निमंत्रण को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन द्वारा स्वीकार करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था यह भारत ब्रिटेन संबंधों के नए युग की शुरूआत का प्रतीक होगा।
लेकिन अब प्रधानमंत्री बोरिस ने अपने देश में (UK) मौजूदा स्तिथि को देखते हुए इस निर्णय पर अडिग नहीं रहना का फैसला लिया है।





