फैक्ट चेक: दलित युवक के साथ बदसलूकी करते हुए कुछ लड़कों यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: दलित युवक के साथ बदसलूकी करते हुए कुछ लड़कों यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ युवक एक दूसरे युवक से जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाते तथा आपत्तिजनक शब्द बोलने के लिए मजबूर करते हुए देखा जा सकता है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “जय श्री राम बोल … का बाप है ठाकुर, बोलो … का बाप ठाकुर हैं। इस तरह से धर्म और जाति के रक्षा करते हुए मुगल पुत्र। यह वीडियो कहां का है कोई बताएगा क्या।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो IBC 24 की वेबसाइट पर मिला जिसे अगस्त 12, 2023 को अपलोड किया गया था। यहाँ दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो साल 2023 के दौरान की मध्य प्रदेश के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुई घटना का है।

उपरोक्त लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो टीवी9 की वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में मिला जिसे अगस्त 12, 2023 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया है कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2023 के दौरान का है जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।





