NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या यह तस्वीर बाबरी मस्जिद स्थल पर लोगों के नमाज अदा करने की हैं? जानें सच्चाई

एक तस्वीर को ऑनलाइन साझा किया जा रहा है जिसमे बहुत से लोगों को नमाज अदा करते देखा जा सकता है. दावा किया गया है कि यहाँ मुसलमान बाबरी मस्जिद स्थल पर हिंदुओं को जमीन सौंपे जाने के बाद भी नमाज अदा कर रहे है।

एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि, “भारत में बाबरी मस्जिद को हिंदुओं द्वारा तोड़े जाने के बाद भी वहां मुसलमान नमाज अदा करते रहे।”

फेसबुक पोस्ट यहां और यहां देखे जा सकते हैं।

फैक्ट चेक

जब न्यूज़मोबाइल ने उपरोक्त पोस्ट की जांच की, तो हमने पाया कि यह दावा झूठा है।

तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के जरिए डालने पर, हमें 2008 में प्रकाशित एक ब्लॉग पोस्ट मिली जिसका शीर्षक था ‘द हज एंड ईद अल-अधा‘ जिसमें यह तस्वीर थी। कैप्शन के अनुसार, तस्वीर 9 दिसंबर, 2008 को फिरोजशाह कोटला मस्जिद में ली गई थी, जब मुसलमान ईद अल-अधा की नमाज अदा करते हैं।

 

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: किसानों के विरोध प्रदर्शन की पुरानी तस्वीर को हाल के ‘रेल रोको’ आंदोलन की बताकर किया गया साझा

इसके बाद हमने एपी इमेजेज की आधिकारिक वेबसाइट की जांच की और वायरल तस्वीर को पाया।

“मुसलमान नई दिल्ली, भारत में फ़िरोज़शाह कोटला मस्जिद में ईद अल-अधा की नमाज़ अदा करते हैं, मंगलवार, 9 दिसंबर, 2008। दुनिया भर के मुसलमान ईद अल-अधा, या बलिदान का पर्व मना रहे हैं। (एपी फोटो / गुरिंदर ओसान),” तस्वीर के कैप्शन में लिखा था.

उपरोक्त जानकारी साबित करती है कि तस्वीर बाबरी मस्जिद स्थल की नहीं है और इसलिए दावा फर्जी है।

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button