Hindi Newsportal

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक फिर विवादों के घेरे में, नशे में चूर होकर पत्नी से की मारपीट

0 384
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक फिर विवादों के घेरे में, नशे में चूर होकर पत्नी से की मारपीट

 

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं। रविवार को जानकारी मिली कि मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनकी पत्नी ने पूर्व खिलाड़ी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। पत्नी ने उनके खिलाफ गाली-गलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

 

 

पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने नशे में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और अपनी पत्नी को गालियां दीं।

इसके बाद वह दौड़कर किचन में गए और कुकिंग पैन का हैंडल लेकर उनकी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के आने से पहले विनोद कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज कराया।

मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांबली के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.