ताज़ा खबरें

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 48 वाहन आपस में टकराए, 50 से अधिक हुए घायल

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 48 वाहन आपस में टकराए, 50 से अधिक हुए घायल

 

रविवार रात पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया हुआ। इस हादसे में करीब 48 वाहन आपस में टकराते चले गए जिससे करीब 50 से भी अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कई गंभीर बताए जा रहे हैं। यह हादसा रात करीब 8.30 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुआ।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना रविवार देर शाम तब हुई, जब पुल के पास ढलान से उतरते वक्त एक कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक,  दुर्घटना का कारण कंटेनर के ब्रेक का फेल होना रहा है। घायलों का इलाज दो अस्पतालों में चल रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी से बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया था। पुणे फायर ब्रिगेड ने बताया कि इस हादसा में 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button