Hindi Newsportal

आयुषी मर्डर: पिता ने की बेटी की हत्या, सूटकेस में भर लाश को लगाया ठिकाने, यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर पुलिस को मिली लाश

Representational Image
0 322

आयुषी मर्डर: पिता ने की बेटी की हत्या, सूटकेस में भर लाश को लगाया ठिकाने, यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर पुलिस को मिली लाश

राजधानी दिल्ली एक और चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ श्रद्धा मर्डर केस के तर्ज पर ही एक और युवती का मर्डर हुआ है। यहाँ भी किसी अपने ने ही एक दूसरी युवती की जान लेली। बता दे कि यहाँ एक बाप ने ही अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतर दिया और फिर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में भर कर यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक दिया।

दरअसल, यहाँ दिल्ली से मथुरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस हाईवे पर पुलिस को एक सूटकेस में एक युवती की लाश मिली। जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकात की तो मृतक लड़की की मां और भाई ने उसकी पहचान की। युवती की पहचान आयुषी यादव के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र 21 साल थी। जो दिल्ली की रहने वाली थी।   

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की के पिता ने ही उसकी हत्या की और बाद में शव सूटकेस में पैक करके मथुरा में फेंक दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक लड़की के पिता नितेश यादव ने यह बात कबूल कि उसने अपनी बेटी आयुषी को मारा है। आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी आयुषी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इस बात से वो नाराज था। जैसे ही आयुषी घर पर लौटी पिता ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसको मौत के घाट उतार दिया।