ताज़ा खबरें

पीएम मोदी आज करेंगे देश के सबसे बड़े ‘ड्रोन महोत्सव’ का उद्घाटन

पीएम मोदी आज करेंगे देश के सबसे बड़े ‘ड्रोन महोत्सव’ का उद्घाटन

 

दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उदघाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री इस मौके पर किसान ड्रोन पायलटों से बातचीत भी करेंगे तथा ओपन-एयर ड्रोन उड़ान प्रदर्शन के अवलोकन के साथ-साथ ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में स्टार्ट-अप से जुड़े उद्यमियों के साथ चर्चा करेंगे। भारत ड्रोन महोत्सव दो दिन तक चलेगा।

PMO ऑफिस से जारी किए गए एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 मई को पूर्वाह्न 10 बजे देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन करेंगे।

महोत्सव में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्ट-अप आदि सहित 1,600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रदर्शक ड्रोन के विभिन्न उपयोगों के बारे में अपने जौहर दिखाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button