ताज़ा खबरें

पहलगाम बस दुर्घटना में शहीद जवानों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम में बस दुर्घटना में वीरगति को प्राप्त ITBP के जवानों का DPL श्रीनगर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

मामला पहलगाम का है जहां बीते दिन ITBP के जवानों से भरी बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण नदी में गिर गई थी. बस में 37 ITBP के जवान और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मी सवार थे. इस हादसे में 7 जवान शहीद हो गए साथ ही सभी जवान घायल हो गए जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

पहलगाम दुर्घटना पर दिलबाग सिंह, DGP जम्मू-कश्मीर ने कहा, ITBP के जवानों ने यहां इतने लंबे अरसे तक जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई उसके लिए हम इनका आभार व्यक्त करते हैं. यात्रा समाप्त होने पर ये लोग वापस जा रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से इनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई.

 

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा, हादसे में सभी जवान जख्मी हुए और 7 जवान शहीद हो गए. हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. 33 जवानों को सुरक्षित निकाला गया था जिसमें 4 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button