COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 9,062 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 9,062 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1,05,058 हो गई है।
पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,134 पर पहुंच गया है। वहीं 15,220 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,11,252 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,36,54,064 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,08,57,15,251 डोज लगाई जा चुकी है।
🔲 भारत में पिछले 24 घंटों में 9,062 नए कोविड मामले सामने आए और 15,220 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,05,058 हैं। #COVID19 pic.twitter.com/40hFKzoDkg
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 17, 2022