निमंत्रण के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे चीन के राष्टपति Xi Jingping

निमंत्रण के बाद भी डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे चीन के राष्टपति Xi Jingping
अमेरिका के नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह जनवरी 20, 2025 को होना है। इसके लिए दुनिया भर के नेताओं को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। इसी कर्म में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक शी जिनपिंग के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना ना के बराबर है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अमेरिका में चीन के राजदूत अपनी पत्नी के साथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।
इस बीच, गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, चीन के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हमारी कुछ मुद्दों को लेकर बातचीत होती रहती है। उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया और उनसे शी और शपथ ग्रहण के बारे में विशेष रूप से नहीं पूछा गया। यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका-चीन संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं।
बता दें कि हाल ही में अमेरिकी एजेंसियों ने चीन पर आरोप लगाया था कि वह टेलीकॉम कंपनियों को हैक करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी खुफिया समुदाय ने हाल ही में आठ अमेरिकी दूरसंचार कंपनियों की हैकिंग का खुलासा किया था, जिसमें यह आकलन किया गया था कि चीनी अभिनेताओं ने संभावित रूप से लाखों अमेरिकियों के मेटाडेटा तक पहुंच बनाई थी, जिसमें उपराष्ट्रपति-चुनाव जेडी वेंस जैसे उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल थे।






hgh bodybuilding kaufen
References:
wachstumshormone hgh kaufen