भारत में आये दिन कोरोना के बढ़ते मामले देश के लिए चिंता की स्तिथि पैदा कर रहे है। भारत आये दिन कोरोना में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते जा रहा है। देश में कोरोना के प्रकोप का कहर कुछ इस कदर है की आज दूसरा दिन है जब हमारे देश में कोरोना के लगातार 90 हज़ार से ज़्यादा मामले आये हो। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे दिन 90 हजार से ज्यादा मामलों के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 42,04,613 हो गई है। वहीं इस दौरान 1016 लोगों की मौत हुई है, कुल मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है।
भारत में ब्राजील से 70 हजार अधिक संक्रमित, बना दुनिया में दूसरा सर्वाधिक संक्रमित देश
महामारी से जूझ रही दुनिया के सभी देशों में सबसे अधिक संक्रमित अमेरिका है और अब दूसरे पायदान पर भारत आ गया है जहां ब्राजील हुआ करता था। दरअसल, भारत में संक्रमितों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है। यहां सोमवार को 42 लाख 4 हजार 6 सौ 13 संक्रमण के मामले सामने आए। अब ब्राजील की तुलना में भारत में 70 हजार अधिक मामले हैं।
ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 90 हजार से अधिक केस, 1,016 मौतें हुई दर्ज
ये राज्य है सबसे ज़्यादा प्रभावित।
महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,350 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख को पार कर गया है। राज्य में 328 लोगों की जान भी गई है। अब तक 26,604 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में लगातार 12वें दिन 10 हजार से अधिक नए केस सामने आए। राज्य में अब तक करीब पांच लाख संक्रमित मिल चुके हैं। तमिलनाडु में भी संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े चार लाख को पार कर गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी 6,777 नए केस मिले हैं, जो एक दिन में राज्य में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे ब़़डी संख्या है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2.66 लाख से अधिक हो गई है।
देखें कोरोना के मामले में कौन सा राज्य है किस पायदान पर।