देखें : भारत ने किया घातक ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत एक के बाद एक मिसाइल परीक्षण कर दुश्मनों की नींद उड़ा रहा है। अब मिसाइल परीक्षण में एक और कामयाबी को अपने नाम करते हुए भारत ने आज वारहेड के साथ ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के अंतिम चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण सुबह 6:45 बजे राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया। बात दे नाग मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
देखें वीडियो –
Final user trial of 3rd generation Anti Tank Guided Missile (ATGM) NAG was carried out today on 22 Oct 2020 at 0645 hrs from Pokhran range. The missile was integrated with the actual warhead and a tank target was kept at designated range. pic.twitter.com/GZ4oJWyNWs
— DRDO (@DRDO_India) October 22, 2020
इस सफल प्रक्षिशण के साथ ही नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल डीआरडीओ की स्वदेशी वारहेड की सूची में शामिल हो गई है। पिछले डेढ़ महीने में, डीआरडीओ ने कम से कम 12 मिसाइल परीक्षण या सिस्टम परीक्षण किया है, जो मिसाइलों की मदद से लड़ाकू आवश्यकताओं को पूरा करता है।
ये भी पढ़े : बिहार चुनाव 2020 – ‘पूरे होते वादे-अब हैं नए इरादे’, इस नारे के साथ जेडीयू ने जारी किया घोषणा पत्र
मिसाइल क्षेत्र में अब भारत को बनाया जायेगा आत्मनिर्भर।
गौरतलब है कि बीते दिनों डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने इस बारे में आगे के इरादे भी जाहिर कर दिए थे। उन्होंने एक बयान में कहा ता कि डीआरडीओ स्वदेशी मिसाइलों को तैयार करने में जुटा हुआ है। इन कामयाबियों के साथ ही भारत को जल्द ही मिसाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।






This answered all my questions. Stay with wontumi sports live — regional updates and highlights. simple interface and quick start. news bulletins, program schedule. HD streaming with low latency.