ताज़ा खबरें

तोशखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के आवास पहुंची पुलिस! फरार हुए पीएम इमरान

तोशखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के आवास पहुंची पुलिस! फरार हुए पीएम इमरान

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। आज यानी रविवार को पाकिस्तान पुलिस पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने निवास पहुंची। बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम इमरान खान के लाहौर के जमां पार्क स्थित आवास पर मौजूद है। हालांकि, पुलिस को इमरान खान नहीं मिले हैं।

इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि जब एसपी उनके कमरे में पहुंचे तो इमरान वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस का आरोप है कि वो गिरफ्तारी से बचने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

 

गौरतलब है कि इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। उनकी गिरफ्तारी तोशखाना मामले में की जा रही है। इमरान पर विदेशों से मिले उपहारों को सरकारी खजाने में जमा न कर खुद के लिए इस्तेमाल करने और बाजार में बेचने का आरोप है। बता दें कि इस केस में पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने इमरान खान को अयोग्य भी घोषित किया हुआ है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button