ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कैबिनेट में नेहरू और गांधी समेत शामिल हुए 33 नेता

डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने स्टालिन को शपथ दिलाई। स्टालिन के साथ 33 मंत्रियों ने भी शपथ ली। स्लाटिन कैबिनेट में 19 पूर्व मंत्री और 15 नए चेहरे शामिल हैं। साथ ही इस कैबिनेट में 2 महिलाओं को भी जगह दी गई है।

कैबिनेट में नेहरू और गांधी भी शामिल।

इस मंत्रिमंडल में केएन नेहरू भी शामिल है जो डीएमके के पुराने नेता है। इनके बारे में बात करे तो यह तिरूची वेस्ट सीट से 1989 में पहली बार चुनाव लड़े थे, तब से अबतक जीतते आ रहे हैं। उनके पिता ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर उनका नाम रखा था। वहीं, आर गांधी नाम के विधायक रानीपेट से चुने गए हैं। वह 1996 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। तब से लगातार इस सीट से जीत रहे हैं।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | देश में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; बीते 24 घंटों में दर्ज 4.14 नए मामले, 3915 लोगों की मौत

कौन- कौन हुए शपथ ग्रहण में शामिल।

इस शपथ समारोह में सत्‍तारूढ़ डीएमके गठबंधन, विपक्षी ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके समन्‍वयक ओ.पन्‍नीरसेलवम, प्रदेश भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एल.गणेशन, पीएमके अध्‍यक्ष जी.के.मणि और मक्‍कल नीधि मैय्यम के नेता कमल हासन समारोह में शामिल हुए।

स्‍टालिन ने शपथ के बाद में अपनी माताजी का आशीर्वाद लिया और पार्टी संस्‍थापक सी.एन. अन्‍नादुरई, द्रविड आंदोलन के नेता ईवीआर पेरियार, अपने पिता और पूर्व मुख्‍यमंत्री एम. करूणानिधि तथा पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी।

क्या थे चुनाव के नतीजे।

तमिलनाडु में स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके और उसके सहयोगियों ने 234 में से 159 सीटें जीती हैं। इनमें से 133 डीएमके की हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 118 है। यानी डीएमके सहयोगियों के दबाव में कम ही रहेगी। उसकी सहयोगी कांग्रेस को 15 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर आपसी खींचतान की वजह से अन्नाद्रमुक 78 सीटों पर सिमट गई। तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 2 मई को आए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button