Hindi Newsportal

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फैराया तिरंगा

0 421

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फैराया तिरंगा

 

आज रविवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फैराया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंचे और वहां तिरंगा फैराया। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई यह भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर करीब 14 राज्यों से गुजरते हुए 3970 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। 

अब यह यात्रा जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंच चुकी है। यहां राहुल गांधी ने तय कार्यक्रम के मुताबिक ध्वजारोहण किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को यात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर ऐतिहासिक लाल चौक पर कांग्रेस नेताओं ने पहले वंदे मातरम् गाया और फिर राहुल गांधी ने यहां तिरंगा फहराया।  उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और कई सीनियर कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

बता दें कि आज श्रीनगर के चेश्मा शाही रोड पर यात्रा का हाल्ट होगा और शाम 5:30 बजे राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.