ताज़ा खबरें

कहीं नहीं देखा होगा ऐसा योग करने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट, देखकर रह जाएंगे दंग!, उद्योगपति एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो

कहीं नहीं देखा होगा ऐसा योग करने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट, देखकर रह जाएंगे दंग!, उद्योगपति एलन मस्क ने शेयर किया वीडियो

 

टेस्ला और एक्स (जिसे ट्विटर के नाम से जाना जाता था) के मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने बीते रविवार को एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक ह्यूमनॉइड रोबोट का है। इस वीडियो की खास बात यह है कि वीडियो में रोबोट को योग के अलग अलग आसन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रोबोट को अलग अलग रंग के ब्लॉक को छांटकर रंग के आधार पर अरेंज करते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो शुरू में रोबोट की वस्तुओं को आसानी से और मानव जैसी गति से क्रमबद्ध करने की क्षमता को दर्शाता है. जब कोई मानव इस काम में अतिरिक्त जटिलता पैदा करने के लिए कार्य में हस्तक्षेप करता है, तो रोबोट तेजी से इस परिवर्तन को अपनाने और कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होता है.

वीडियो में गौर किया जा सकता है कि, रोबोट अब अपने हाथों और पैरों को सेल्फ-कैलिब्रेट करने में सक्षम है। यह दृष्टि और ज्वाइंट पोजिशन एनकोडर का उपयोग करके अपने अंगों का सटीक पता लगा सकता है।

इस वीडियो को आधिकारिक टेस्ला ऑप्टिमस अकाउंट से भी साझा किया गया है। जिसमें कैप्शन में दिया गया है कि, ”ऑप्टिमस अब वस्तुओं को स्वायत्त रूप से सॉर्ट कर सकता है। इसका न्यूरल नेटवर्क पूरी तरह से एंड-टू-एंड प्रशिक्षित है, वीडियो इन, कंट्रोल आउट। ऑप्टिमस को विकसित करने (और इसकी योग दिनचर्या को बेहतर बनाने) में मदद करने के लिए हमारे साथ आएं।”

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button