Hindi Newsportal

उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा साथ नीतीश कुमार का साथ, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

0 325

उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा साथ नीतीश कुमार का साथ, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

 

बिहार से उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ दोनों के बीच तनातानी इतनी बढ़ गयी की अब उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार से अलग होने के साथ-साथ नयी पार्टी बनाने का एलान कर दिया।  आज यानी सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांग्रेस की। इसी दौरान उन्होंने नई पार्टी के गठन का ऐलान किया।

 

 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज से एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो रही है। कुछ को छोड़कर JDU में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था, निर्वाचित सहयोगियों के साथ बैठकर निर्णय लिया गया। नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर वे चले वह उनके और बिहार के लिए बुरा है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि हम नया दल बनाएंगे और हम लोग उस दल के साथ आगे बढ़ेंगे। नई पार्टी का अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल है।

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जिन उद्देश्यों के साथ पार्टी में आए थे, वो पूरे नही हो पाएं हैं। उन्होंने CM नीतीश पर अनदेखी का आरोप लगाया है और कहा है कि जो लोग JDU में घुटन महसूस कर रहे हैं. वो नई पार्टी में आ सकते हैं.

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.