ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश : 50 बच्चों का उत्पीड़न करने वाले इंजीनियर से अब एम्स में होगी पूछताछ, मर्दानगी की भी होगी जांच

सीबीआई (CBI) द्वारा 50 बच्चों का कथित रूप से उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किये गये उत्तर प्रदेश सरकार के एक जूनियर इंजीनियर को एम्स के चिकित्सकों की एक टीम द्वारा विस्तृत फोरेंसिक, मेडिकल और मनोवैज्ञानिक जांच के लिए लेकर राजधानी लेकर आयी है।

पिछले साल नवंबर में किया था गिरफ्तार।

इस कथित बच्चों का यौनशोषण करने वाले इंजीनियर रामभुवन को सीबीआई की विशेष इकाई ने पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया था। बता दे आरोपी ने एक पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश के चार जिलों में 5-16 साल के उम्र के करीब 50 बच्चों का कथित रूप से उत्पीड़न किया और यौन हरकत सामग्री अश्लील वेबसाइटों पर बेची।

मर्दानगी की भी होगी जांच।

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा उसकी मनोवैज्ञानिक दशा का आकलन और आवाज के विश्लेषण के साथ मर्दानगी का परीक्षण किया जाएगा। इतना ही नहीं एम्स के विशेषज्ञ उसकी मनोवैज्ञानिक दशा का विस्तृत मूल्यांकन करेंगे। यह पता लगाने के लिए केंद्रीय अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में उसकी आवाज का विश्लेषण किया जाएगा कि उसके निवास पर तलाशी के दौरान मिले वीडियो में आवाज उसी की है।

ये भी पढ़े : 251 रुपये में मोबाइल फोन बेचने वाला अब कर रहा ड्राई फ्रूट घोटाला, 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी को दे चूका है अंजाम

‘पांच से 16 साल के बच्चों को बनता था अपना शिकार’।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि उसकी मर्दानगी जांच भी करायी जाएगी ताकि वह भविष्य में यह दावा न कर दे कि वह यौन हरकतें करने में असमर्थ है। गौरतलब है कि हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट जिलों में चुपचाप अपनी ये सारी चीजें कर रहा था और पांच से 16 साल के बच्चों को अपना शिकार बना रहा था।

यौन सामग्री वाली इन तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट पर करता था प्रसारित।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने कहा था, ‘बच्चों के शारीरिक शोषण के अलावा आरोपी अपनी हरकतें अपने मोबाइल फोन, लैपटोप और अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरणों से कथित रूप से रिकार्ड कर लेता था। वह यौन सामग्री वाली इन तस्वीरों और वीडियो फिल्मों को इंटरनेट के माध्यम से प्रसारित करता था।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button