अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, भारी भूस्खलन से चीन सीमा से लगने वाले वाले इलाके से टूटा संपर्क
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है. अरुणाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन होने की खबर सामने आ रही है. मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं. भूस्खलन से रोड नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है.
अरुणाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से चीन से लगने वाली सीमा से सटे इलाके जिसमें दिबांग घाटी के इलाके भी शामिल हैं, से संपर्क टूट गया है. एक अधिकारी के अनुसार संबंधित इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. इस वजह से ही कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं हुई है.
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 का स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेना के लिए काफी महत्व है. भारी भूस्खलन को देखते हुए राज्य सरकार ने इस इलाके में आने वाले लोगों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है. प्रशासन के अनुसार स्थिति को सामान्य होने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा.





