ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिका के वर्जीनिया वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, कई लोगों की मौत

वर्जीनिया: अमेरिका के वर्जीनिया में मंगलवार को एक वॉलमार्ट स्टोर में हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है. समाचार एजेंसी एएफपी ने वर्जीनिया के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है.

 

शहर के अधिकारियों ने बताया है कि गोली चलाने को भी मार गिराया गया है.

 

सीएनएन ने चेसापीक पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि वर्जीनिया के चेसापीक में एक वॉलमार्ट स्टोर में शूटिंग की सूचना मिली थी.

 

कोसिंस्की ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने स्टोर में प्रवेश किया और कई लोगों को मृत और घायल पाया. उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक मौतों की एक विशिष्ट संख्या की पुष्टि नहीं कर सकी है, लेकिन उनका मानना ​​है कि यह “दस से कम” है.

 

चेसापीक पुलिस के जन सूचना अधिकारी लियो कोसिंस्की ने सीएनएन को बताया कि माना जा रहा है कि मरने वालों में हमलावर भी शामिल है. चेसापीक शहर के अधिकारियों ने जांच के बीच लोगों से स्टोर से दूर रहने का अनुरोध किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button