ताज़ा खबरेंमनोरंजन

OMG 2: अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने वाले को मिलेगा 10 लाख रुपए का इनाम- राष्ट्रीय हिंदू परिषद

OMG 2: अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ओ माय गॉड 2 (OMG) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है. वहीं फिल्म के रिलीज होने के पहले ही गुरुवार को फिल्म के विरोध में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने आगरा के फूल सैयद चौराहे पर प्रदर्शन किया. संगठन के पदाधिकारियों ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति अक्षय कुमार के मुंह पर थप्पड़ मारेगा या उनके चेहरे पर थूकेगा, उसको 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा.

 

दरअसल फिल्म OMG 2 कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. वहीं इस फिल्म के एक सीन को लेकर आगरा के एक हिंदू संगठन राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत नाराज है, और नाराजगी भी ऐसी की यह ऐलान कर दिया गया है कि अभिनेता अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने या फिर थूकने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा.

 

बता दें कि राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने शुक्रवार को अक्षय कुमार पर हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अक्षय के पोस्टर पर पहले कालिख पोती, फिर उसे जला दिया. संगठन ने कहा कि वे आगे भी इस फिल्म को लेकर सिनेमाघरों के सामने प्रदर्शन करते रहेंगे.

 

संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना है कि फिल्म के कुछ दृश्यों में भगवान शिव का अपमान किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार भोलेनाथ के दूत बने हैं वह जूतों के साथ खड़े होते हैं, कचौड़ी खरीदते हैं. तालाब के गंदे पानी में स्नान करते हैं इससे भगवान की छवि खराब होती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button