Hindi Newsportal

मुंबई के क्लब में कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर सुरेश रैना, गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार, बाद में मिली बेल

Representational Image
0 11,794

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सेलिब्रिटीज पर बीती रात मुंबई पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की है। दरअसल मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनमें क्रिकेटर सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि, सुरेश रैना और गुरु रंधावा को बाद में बेल मिल गई।

दरअसल, रात करीब तीन बजे मुंबई पुलिस ने अंधेरी के एक बड़े क्लब ड्रैगन फ्लाई पर छापा मारा। अब ख़बरों के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद थे। इस पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना भी मौजूद थे और रैना पर केस भी दर्ज किया गया है।
अब खबर तो ये भी है कि छापे के वक्त गायक गुरु रंधावा, सुजैन खान, बादशाह भी मौजूद थे और इन लोगों में से सुरेश रैना और बादशाह कथित तौर पर पिछले दरवाजे से निकल गए।

ये भी पढ़े : नरेंद्र मोदी को US से मिला ‘Legion of Merit’ अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सम्मानित, जानें क्यों मिला यह अवाॅर्ड

क्या कहना है पुलिस का ?

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को हिरासत में लिया और बताया कि इस पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे। पार्टी में दिल्ली, पंजाब के अलावा साउथ मुंबई से भी लोग आए थे। इतना ही नहीं पुलिस ने कुल 27 कस्टमर और 7 कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 269 के साथ ही महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है क्रिकेटर सुरेश रैना पर भी पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्यों है नियमों का उल्लंघन और क्यों कि पुलिस ने कार्यवाही।

दरअसल कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू है। इसी के मद्देनज़र मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। हालांकि इसके उल्लंघन के साथ ही क्लब में पार्टी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी। जिसके बाद पुलिस को जैसे ही मुंबई में ये जानकारी मिली उन्होंने ये कार्रवाई कर दी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram