Hindi Newsportal

मध्यप्रदेश में अब कई नेताओं को कोरोना ने जकड़ा, कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष और अपर सचिव भी पॉजिटिव

Representational image
0 670

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस ने जनता को तो जकड़ा ही था लेकिन अब इसने कई नेताओं को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पहले सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस की चपेट में आए, लेकिन अब वायरस का प्रकोप उनके कैबिनेट मंत्रियों तक पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके कैबिनेट के 2 मंत्री सहित अब उनके अपर सचिव ओ.पी. श्रीवास्तव भी हुए कोरोना पॉजिटिव हो गए है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी. डी. शर्मा हुए कोरोना संक्रमित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार (29 जुलाई) को उनकी व पिछड़ा वर्ग रामखिलावन पटेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को मंगलवार देर रात हल्का बुखार आया। इसके बाद, अगले दिन उनका नमूना लिया गया और शाम को आई रिपोर्ट में वह कोरोना से संक्रमित पाए गए। फिलहाल शर्मा को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी. डी. शर्मा

 

राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे सतना अमरपाटन से विधायक हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एमएलए रेस्‍टहाउस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दे इसके पहले मंत्री अरविंद भदौरिया और तुलसी सिलावट भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

राज्‍यमंत्री रामखेलावन पटेल
ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | भारत में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 123 मामले दर्ज, कुल संक्रमित संख्या हुई15 लाख 83 हजार 792

 

ये मंत्री भी आये कोरोना की चपेट में –

इसके अलावा मंत्री रामखेलावन पटेल और मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव व आईएएस अधिकारी ओपी श्रीवास्तव भी पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दे की संगठन महामंत्री सुहास भगत भी पॉजिटिव निकले वहीं, वी.डी. शर्मा के संक्रमित होने के बाद, मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के निधन पर एक विमान से लखनऊ जाने वाले चारों नेता कोरोना पॉजिटिव मिले है। बाकी तीन लोगों में सीएम शिवराज, संगठन महामंत्री सुहास भगत और मंत्री अरविंद भदौरिया शामिल हैं।

Corona

 

मध्यप्रदेश की राजधानी में लगा है लॉक डाउन

मध्यप्रदेश भी उन तमाम प्रदेशों में शामिल है जहां ये वायरस अपने पैर पसार रहा है। इसी को देखते हुए झीलों की नगरी और प्रदेश की राजधानी में 10 दिन लॉक डाउन चल रहा है। साथ ही मध्यप्रदेश में अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 830 लोगों की इस वायरस से मौत हुई है। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वायरस को मात दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram